Home > मनोरंजन > रणवीर और आलिया ने मुंबई की बस्ती में 25 दिनों तक की फ़िल्म की शूटिंग

रणवीर और आलिया ने मुंबई की बस्ती में 25 दिनों तक की फ़िल्म की शूटिंग

गली बॉय के टीज़र और ट्रेलर ने दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर दी है |  खासकर धारावी से तालुख रखने वाला रणवीर सिंह का रैपर किरदार सुर्खियों में छाया हुआ है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि स्ट्रीट के एक भूमिगत रैपर के जीवन को सबसे प्रामाणिक तरीके से पर्दे पर पेश किया जाए | निर्देशक जोया अख्तर ने अपने प्रमुख कलाकार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ वास्तविक स्थानों पर फ़िल्म की शूटिंग को अंजाम दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए, फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, “रणवीर और आलिया ने मुंबई की मलिन बस्तियों में 25 दिनों तक शूटिंग की थी। उनके अधिकांश दृश्यों को बस्ती के खुले क्षेत्र में शूट किया गया है, जिनमें से कुछ को ट्रेलर में देखा गया था। दोनों कलाकारों ने अपने किरदारों के साथ न्याय करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ” गली बॉय धारावी के स्लम रैपर्स से प्रेरित कहानी है। पहली बार बड़े पर्दे पर आलिया भट्ट के साथ नज़र आने वाले अभिनेता रणवीर सिंह फ़िल्म में एक स्ट्रीट रैपर की भूमिका निभा रहे हैं। गली बॉय में आलिया भट्ट भी हैं जो एक्सेल एंटरटेनमेंट और जोया अख्तर के साथ पहली बार अभिनय कर रही हैं और फिल्म में अनदेखे अवतार में नज़र आएंगी। फ़िल्म में रणवीर का किरदार भारतीय रैपर नेज़ी उर्फ नावेद शेख और डिवाइन उर्फ विवियन फर्नांडीस के जीवनगाथा से प्रेरित है। जोया अख्तर द्वारा रचित भूमिगत संगीत की वास्तविक दुनिया में रणवीर सिंह का रैपर अवतार दर्शकों को पसंद आ रहा है। एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा निर्मित, जोया अख्तर द्वारा निर्देशित “गली बॉय” 14 फरवरी 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है | 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *