संदीप सक्सेना
बलरामपुर | बीजेपी और उनके सहयोगी संगठनों के द्वारा सामाजिक माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष अनुज सिंह और कांग्रेसी पदाधिकारियों,ने बुद्धि शुद्वि यज्ञ अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद पार्क में किया। जिला अध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा कि इस यज्ञ के उपरांत इन भाजपा और उनके सहयोगी संगठन को सद्बुद्धि प्राप्त हो और राजनीति में धर्म की आड़ में अराजकता फैलाने जैसे कुकर्म छोड़ विकास और आम जनजीवन के मुद्दों की प्रथमिकता देगी | भगवान से कामना है कि देश के गंगा जमुनी तहजीब की रक्षा करे | पीसीसी डॉ पंकज गुप्ता ने कहा | ये देश सभी का है। हम कांग्रेसजन बीजेपी की कुत्सित मानसिकता को सफल नही होने देंगे। पूर्व विधायक डॉ अशफाक अहमद ने कहा कि भगवान राम के नाम पर राजनीति करने वाले एवं दलित धोबी के कहने पर माता सीता को त्याग दिए थे। बीजेपी वाले भगवान के आदर्शो न चल कर उनके विपरीत चल रहे है। महासचिव विनय मिश्रा ने कहा कि जिस धर्म सभा का आयोजन अयोध्या में किया जा रहा है वह दिल्ली के प्रधानमंत्री कार्यलय पर होनी चाहिए।महासचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि राम मंदिर का ताला कांग्रेस ने कोर्ट के आदेश पर खुलवाया। कार्यक्रम में मो जमील, मो मोहसीन,शाहिद हसन टीपू, माधव कश्यप, विकास सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।