Home > पूर्वी उ०प्र० > विश्व दिव्यांग दिवस समारोह पर दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत उत्कृष्ठ दिव्यांग व्यक्तियो/संस्थाओ को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा

विश्व दिव्यांग दिवस समारोह पर दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत उत्कृष्ठ दिव्यांग व्यक्तियो/संस्थाओ को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा


बलरामपुर। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, बलरामपुर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष की भांति चालाू वर्ष 2019-20 में 03 दिसम्बर, 2019 को राज्य स्तर पर विश्व दिव्यांग दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है, दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत उत्कृष्ट व्यक्तियांे/संस्थाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाना है जिसके लिए श्रेणियां निर्धारित की गई है। जिसमें दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांग हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेन्सी के लिए सेवायोजको को राज्य स्तरीय पुरस्कार। प्रेरणास्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति या सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के लिए निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन हेतु बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग व्यस्क व्यक्तियो एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिकाओ हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार। उन्होने बताया कि इसके अतिरिक्त सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस, दिव्यांगजन के लिये सर्वोत्तम अनुकूल वेवसाइट, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन खिलाडियो के लिये, दिव्यांजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया जायेगा। उन्होने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी तथा आवेदन पत्र प्रारूप भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांजन सशक्तीकरण विभाग नई दिल्ली की वेवसाइड disabilityaffairs.gov.in से प्राप्त की जा सकती है। इस श्रेणी के अन्र्तगत आने वाले पात्र अभ्यार्थी दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत उत्कृष्ठ दिव्यांग व्यक्ति/संस्थाये आवेदन पत्र वेवसाइट से डाउनलोड कर पूर्ण औपचारिकता सहित आवेदन पत्र भरकर कार्यालय जिला दिव्यांजन सशक्तीकरण अधिकारी बलरामपुर में जमा कर सकते है।
——————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *