मोहम्मद अशफाक
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जिमड़ी से बीते रविवार रात्रि अज्ञात चोर ने गैस सिलेंडर चुरा लिया। इस मामले में प्रधानाध्यापक ने डुमरियागंज थाने में तहरीर दी है। डुमरियागंज थाना पर दी गई तहरीर में प्रधानाध्यापक मो यहिया खां ने लिखा है कि सोमवार सुबह जब अपने समय से विद्यालय पर पहुंचा तो रसोइया ने बताया कि किचन के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। सूचना पर अंदर प्रवेश कर देखा गया तो सामान बिखरा था उसमें रखा एक गैस सिलेंडर गायब था। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर जांच करने की मांग की है। इस संबंध में इंस्पेक्टर देवनन्दन उपाध्याय ने कहा तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।