Home > पूर्वी उ०प्र० > सिद्धार्थ नगर > बूथ सत्यापन कार्यशाला आयोजित की गई

बूथ सत्यापन कार्यशाला आयोजित की गई

डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। डुमरियागंज भाजपा कार्यालय पर विधानसभा बूथ सत्यापन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष बृज बिहारी मिश्रा व विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। बृज बिहारी मिश्रा ने बताया कि निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के मद्देनजर कई अभियान संचालित हैं। इनमें बूथ सशक्तीकरण एक महत्वपूर्ण अभियान है। इसी के तहत बूथ सत्यापन कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि संगठन अपने अभियानों की समय-समय पर समीक्षा करता है। इसी के तहत एक से छह अप्रैल तक बूथों पर बनाई गई समितियों का सत्यापन किया जाएगा। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बूथ पर कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से ही विजय का मार्ग प्रशस्त होता है जिसके बल पर भाजपा की सरकार केन्द्र व राज्य में बनाती हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश वैश्विक शक्ति के रूप में उभर कर सामने आ रहा है। ऐसे में राहुल गांधी विदेश में जाकर देश की छवि को धूमिल कर रहे हैं। जिस देश ने भारत को अधीन रखा। वहां राहुल गांधी अपमानजनक और आलोचनात्मक बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले खुद को जोड़े रखे, फिर देश को जोड़ने की बात करे। कार्यक्रम का संचालन मधुसूदन अग्रहरि ने किया। अन्त में मण्डल अध्यक्ष डुमरियागंज अमरेंद्र त्रिपाठी ने आए हुए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा किया। इस दौरान लवकुश ओझा, विनय पाठक, उदय शंकर श्रीवास्तव, रमेशधर द्विवेदी, राजकुमार चौधरी, डॉ संजय गौतम, रमेश सोनी, राजीव अग्रहरि, दिलीप पाण्डेय छोटू, कृष्ण कुमार पाण्डेय, अजय अग्रहरि, बच्चाराम पासवान, मनोज निषाद, राजेश साहू, राजू कन्नौजिया आदि सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *