Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने शनिवार को छपिया थाने का किया औचक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने शनिवार को छपिया थाने का किया औचक निरीक्षण

मोहम्मद मैनुद्दीन खान
गोण्डा :- पुलिस अधीक्षक गोण्डा  लल्लन सिंह ने शनिवार को छपिया थाने काऔचक निरीक्षण किया।एसपी गोण्डा ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर लोगों की समस्याओं को सुना और समीक्षा की।जिसमे राजस्व सम्बंधित  कुल तीन मामले आये।जिसमें एक का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।एसपी ने निरीक्षण के दौरानअभिलेखों,भवन,मालखाना, बंदी गृह व पूरे थाना परिसर में स्वच्छता का सघन निरीक्षण किया।उन्होंने थाना परिसर मे साफ-सफाई का निर्देश दिया। उन्होंने  होने व थाने का बाउंड्रीवाल न होने पर चिंता व्यक्त की जिसके लिए एसओ छपिया जयदीप दुबे को निर्देशित किया कि एक प्रस्ताव बनाकर भेजे।उन्होंने  बताया कि ज्यादातर मामले भूमि विवाद  से ही आते हैं जिसके लिए चिन्हित कर मामले का निस्तारण जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि रात्रि गश्त पर विशेष ध्यान दिया जाय।उन्होंने कहा की कोई भी परियादी थाने या चौकी पर आये तो उसकी समस्याओं का समाधान तुरंत किया जाय। उन्होंने कहा कि महिलाओं से सम्बंधित कोई भी मामला आये तो त्वरित कार्रवाई की जाये। जिसके लिए उन्होंने एसओ को कड़े निर्देश दिये।इस मौके पर चौकी प्रभारी नीरज सिंह, कमलेश सिंह, जितेन्द्र यादव,राजकुमार, सुनील यादव, रामानंद सिंह, संजय सिंह रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *