Home > पूर्वी उ०प्र० > मधुबन तहसील परिसर में सपाइयों ने सरकार की कार्य शैली को लेकर किया प्रदर्शन मधुबन

मधुबन तहसील परिसर में सपाइयों ने सरकार की कार्य शैली को लेकर किया प्रदर्शन मधुबन

वीरेंद्र प्रजापति
मधुबन, मऊ। स्थानीय तहसील मुख्यालय पर सपा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया।मौजूदा सरकार पर लगाया आरोप मोहन सेतु निर्माण कार्य रोकना, मधुबन तहसील निर्माण कार्य अधुरा, मधुबन घोसी मार्ग, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोठां अधुरा,तहसील मुख्यालय पर ट्रेजरी चालान कार्यालय न खोला जाना, बाद में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम सम्बोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी को सौंपा। सरकार के जनविरोधी नीतियों के विरोध में सपा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सरकार द्वारा किसानों के आलू खरीद का किए गए वादे खोखला सवित होने समेत पांच मांगों के समर्थन में तहसील मुख्यालय पर धरना- प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह को राज्यपाल के नाम सम्बोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर पूर्व सपा विधायक राजेन्द्र मिश्र, रमायन यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि चन्द्रमणि यादव, धीरेन्द्र मल्ल, विजयशंकर यादव,गुडिया खातून, शिवानन्द मल्ल, नीरज यादव, कल्पनाथ यादव, राजकुमार, ममता चन्द्रा,मधुबन विधानसभा अध्यक्ष इन्द्रकैलाश, मुसाफिर प्रसाद यादव, प्रमोद आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *