Home > पूर्वी उ०प्र० > मंगल पांडेय की पुण्य तिथि पर उनकी स्मृति को माल्यार्पण कर श्रद्धांजली दी

मंगल पांडेय की पुण्य तिथि पर उनकी स्मृति को माल्यार्पण कर श्रद्धांजली दी

विवेक जयसवाल
बलिया | मंगल पाण्डेय एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने 1857 में भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वोे ईस्ट इंडिया कंपनी की 34वीं बंगाल इंफेन्ट्री के सिपाही थे। तत्कालीन अंगरेजी शासन ने उन्हें बागी करार दिया जबकि आम हिंदुस्तानी उन्हें आजादी की लड़ाई के नायक के रूप में सम्मान देता है। भारत के स्वाधीनता संग्राम में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर भारत सरकार द्वारा उनके सम्मान में सन् 1984 में एक डाक टिकट जारी किया गया। वही आज मंगल पाण्डेय के सम्मान में उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में आज कदम चौराहे पर मंगल पांडे की पुण्यतिथि मनाते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगल पांडे के स्मृति को माल्यार्पण किया और बताया कि बागी बलिया के नाम से प्रसिद्ध बलिया के वीर जवान मंगल पांडे ने अंग्रेजों को धूल चटाने का काम किया था | आज उनके पुण्यतिथि को मनाते हुए बजरंग दल के जिला संयोजक अवनीश राय छोटू ने कार्यक्रम को संबोधित किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *