Home > अवध क्षेत्र > अयोध्या > जयसवाल महासभा का शपथ ग्रहण एवं रत्न सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सम्पन्न

जयसवाल महासभा का शपथ ग्रहण एवं रत्न सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सम्पन्न

अम्बिकानन्द त्रिपाठी
अयोध्या | उत्तर प्रदेश जयसवाल महासभा का शपथ ग्रहण समारोह एवं जयसवाल रत्न समारोह का आयोजन अयोध्या के राम घाट स्थित मानस भवन ट्रस्ट में समारोह पूर्वक किया गया | जिसमें जयसवाल सम्मान समारोह में अलग-अलग प्रांतों से आए समाज के लोगों को सम्मानित किया गया , इस समारोह में जयसवाल समाज ने इतने भारी संख्या में एकत्रित होकर जयसवाल समाज की एकता का परिचय दिया जिसका संदेश पूरे प्रदेश को जाता है |  जायसवाल समाज ने अपने समाज को सम्मानित करके यह साबित कर दिया कि अगर जरुरत पड़ी तो जायसवाल समाज एक होकर अपनी समस्याओं को खुद हल कर सकता है | यह सम्मान समारोह में हर जिले, हर मंडल वह ,हर प्रांत से जयसवाल समाज के पदाधिकारी मौजूद हुए , समारोह में आए जायसवाल समाज के लोगों को शपथ ग्रहण कराया गया | समाज के लिए अच्छा कार्य करने वाले पदाधिकारियों को जयसवाल रत्न से सम्मानित किया गया |

इस कार्यक्रम में पधारे पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री श्री पद यस्सो नाईक, श्री संजय जायसवाल सांसद, रविंद्र जायसवाल विधायक ,श्रीमती अनुपमा जायसवाल बेसिक शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश ,स्वदेश कुमार राज्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश, प्रदीप भाई जयसवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष ,सुरेश सुरेंद्र जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष विपिन जायसवाल प्रदेश महामंत्री, विनोद जायसवाल कार्यक्रम स्वागताध्यक्ष अमीर चंद जायसवाल, भाजपा नगर उपाध्यक्ष ,ओम प्रकाश जायसवाल वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष ,ओम प्रकाश जायसवाल कानपुर महामंत्री विपिन कुमार जायसवाल, वाराणसी कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र राज शिवहरे आगरा ,प्रदेश प्रभारी अटल कुमार गुप्ता कोयंबटूर ,महिला इकाई में अध्यक्ष श्रीमती रीता जयसवाल, वाराणसी महामंत्री श्रीमती अनीता जायसवाल, लखनऊ श्रीमती अनुश्री जायसवाल लखीमपुर खीरी कोषाध्यक्ष वरिष्ठ कार्यकारिणी युवा इकाइयों में अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल एडवोकेट लखनऊ, महामंत्री मनोज जायसवाल बस वाले लखीमपुर, कोषाध्यक्ष ज्ञानेश्वर जयसवाल फैजाबाद, एवं जयसवाल समाज के हजारों पदाधिकारी कार्यकर्ता व जयसवाल समाज से जुड़े कई प्रबुद्ध वर्गों ने समारोह में हिस्सा लिया. |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *