Home > पूर्वी उ०प्र० > किसान मजदूर संघर्ष पार्टी बलरामपुर के जिलाध्यक्ष संजय सिंह बने उत्तर प्रदेश मे सभी सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतारेगी पार्टी

किसान मजदूर संघर्ष पार्टी बलरामपुर के जिलाध्यक्ष संजय सिंह बने उत्तर प्रदेश मे सभी सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतारेगी पार्टी

इकबाल खान
बलरामपुर। किसान मजदूर संघर्ष पार्टी द्वारा प्रेस कांफ्रेंस होटल स्वाद मे किया गया । किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद भूधर ने सजंय सिंह को बलरामपुर जनपद का जिला अध्यक्ष घोषित किया ।किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद भूधर ने कहा कि किसान आज परेसान है और गन्ना पर्ची किसानों को समय से नही मिल रहा है किसान मजदूर संघर्ष पार्टी उत्तर प्रदेश मे सभी सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतारेगी जिसकी घोषणा जल्दी ही किया जायेगा।जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो जिम्मेदारी हमको सौपी उसका निर्वहन करते हुए हमारी पार्टी किसानों के हित मे लड़ाई लड़ेगी और किसानों का पूरा हक दिलायेगी।

इस अवसर पर किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद भूधर,जिला अध्यक्ष संजय सिंह जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सादिक मालिक व किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के पदाधिकारि और कार्यकर्ता भारी संख्या में माैजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *