Home > पूर्वी उ०प्र० > काटें की टक्कर में दो मतों से संतोष तिवारी तहसील बार के अध्यक्ष निर्वाचित मधुबन

काटें की टक्कर में दो मतों से संतोष तिवारी तहसील बार के अध्यक्ष निर्वाचित मधुबन

विरेन्द्र प्रजापति
मधुबन(मऊ)-स्थानीय तहसील मुख्यालय पर सोमवार को तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व मंत्री पद के लिए हुए मतदान में 75 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इसमें अध्यक्ष पद के लिए संतोष तिवारी ने अपने प्रतिद्वंदी जगदीश सिंह को दो मतों से शिकस्त देकर अध्यक्ष पद पर काबिज हुए। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व मंत्री पद के चुनाव में सोमवार को 75 अधिवक्ताओं ने भाग लिया। अध्यक्ष पद के दावेदार जगदीश सिंह व संतोष तिवारी रहे। चुनाव अधिकारी महेन्द्रनाथ गुप्त, सूर्यभान भारद्वाज व रमेशचन्द्र मिश्र की देखरेख में मतदान शुरू हुआ। इसमें संतोष तिवारी को 38 व जगदीश सिंह को 36 पाकर संतोष करना पड़ा। दो मतों से जीत हासिल कर संतोष तिवारी संगठन के अध्यक्ष बने। जबकि मंत्री पद के लिए सुरेश कुमार 47 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी हसीन खान को 19 मतों से शिकस्त दिया। जबकि विभिन्न पदों में वरिष्ट उपाध्यक्ष कृष्णमुरारी सिंह, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, कनिष्क उपाध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद, संयुक्त मंत्री प्रशासन प्रदीप मिश्र, संयुक्त मंत्री लाइब्रेरी संजय यादव, कोषाध्यक्ष रघुबीर मौर्य, आडिटर सत्येन्द्रनाथ पांडेय निर्विरोध चुने गए। जीत की खुशी में समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए हमेशा तत्पर रहने का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *