मधुबन(मऊ)- स्थानीय थाना क्षेत्र के अजोरपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप बुधवार की दोपहर जुआ खेल रहे चार जुआड़ियों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए जुआड़ियों के पास से साढ़े 11 सौ रूपए बरामद हुआ।
मुखबिर की सूचना पर थाने के उप निरीक्षक विश्राम यादव हमराही पुलिस कर्मियों के साथ उक्त मौके पर धमक पड़े। जहां पुलिस ने जुआ खेल रहे जुआड़ी सुरेश राजभर, चंचल साहनी निवासी अजोरपुर, विनोद व चंदन निवासी मर्यादपुर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए जुआड़ियों के पास से पुलिस ने साढ़े 11 सौ रूपए बरामद किया। उन्हें सम्बंधित धारा में चालान कर दिया।