सुरेश कुमार तिवारी
कहोबा चौराहा गोंडा। वजीरगंज की रहने वाली 9 वर्षीय बालिका को दोनों आंख में मोतियाबिंद हो गया था। परिजनों ने कई डॉक्टरों को दिखाया पर सही नहीं हो सका वहीं कुछ लोगों के कहने पर परिजनों ने गोंडा पहुंच कर अरुनिशा आई केयर एण्ड आयुर्वेद सेंटर पर पहुंचकर डॉ योगेश चंद्र श्रीवास्तव से मिले तथा अपना पीड़ा बताया डॉ योगेश चंद्र श्रीवास्तव ने परिजनों से बताया कि इस लड़की के दोनों आंखों का ऑपरेशन करना पड़ेगा तभी सही होगा, वही दोनों आंखों से पीड़ित 9 वर्षीय प्रियंका ने हिम्मत और आत्मविश्वास से ऑपरेशन करा लिया और पूरी तरीके से ऑपरेशन सफल रहा जिसको लेकर परिजनों ने ऐसे डॉक्टर पर गर्व करते हुएधन्यवाद दिए और 9 वर्षीय प्रियंका की आंख की रोशनी वापस आ गई।