Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > तुष्टीकरण की राजनीति कर रही सपा व कांग्रेस:बृजभूषण सिंह

तुष्टीकरण की राजनीति कर रही सपा व कांग्रेस:बृजभूषण सिंह


सपा कांग्रेस पर किया वार,चला रहे परिवारवाद सुभागपुर में हुए चुनावी सभा में पहुंचे कैसरगंज सांसद,
जिला संवाददाता विनोद कुमार सिंह,,
गोण्डा। भाजपा हमेशा से देशहित में बात करती आई है। सपा व कांग्रेस के राज भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार आते ही ये सभी चीजों पर लगाम लग गया। जिसका दर्द आज विपक्षियों को हो रहा है। हमेशा सत्ता में बने रहने के लिए ये पार्टीयां वंशवाद का सहारा लेकर चलती रही। आज इस वंशवाद को उखाड़ फेंकने का काम भारतीय जनता पार्टी ने कर दिखाया है। चुनावीं सभा को सम्बोधित करते हुए कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सपा व कांग्रेस पर एक के बाद एक वार करते रहे। सपा कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को पण्डरीकृपाल के सुभागपुर में हुए चुनावीं सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सपा कांग्रेस वंशवाद की पार्टी है। यह पार्टी नहीं चाहती कि कोई अन्य उनकी पार्टी का वारिस बने। उन्होंने कांग्रेस व सपा पर वार करते हुए बोले कि यह दोनों पार्टीयां तुस्टिकरण की राजनीति करते है। जब तुस्टीकरण की बात आती है तो वो लोग भाजपा पर हिन्दुत्व की बात छेड़ने का आरोप लगाने लगते है। उन्होंने कहा कि अखिलेश सियाचिन की तो बात करते है लेकिन पाकिस्तान का नाम नहीं लेते क्योंकि उन्हें पाकिस्तानियों से प्रेम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *