Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > ठिठुरते लोगो पर नहीं आया तरस शीत लहर में भी नहीं जला झंझरी ब्लॉक चौराहे पर अलाव,

ठिठुरते लोगो पर नहीं आया तरस शीत लहर में भी नहीं जला झंझरी ब्लॉक चौराहे पर अलाव,

गोंडा। जनजीवन ठंड से ठिठुर रहा है। निराश्रित बेसहारा और बेघर खुले आसमान के नीचे रात व्यतीत कर रहे हैं। उनकी इस परेशानी को नगर पालिका नजरअंदाज किए हुए है। कस्बे के झंझरी ब्लॉक चौराहे पर अभी तक पालिका वा ग्राम पंचायत द्वारा अलाव जलाए जाने की व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि  अलाव व्यवस्था पहले से ही शुरू की गई। पालिका की उदासीनता पर लोगों में आक्रोश है। दिसंबर समाप्त हो गया है और जनवरी का पहला पकवाड़ा चल रहा है सर्दी अपनी चरम पर है ठिठुरन गलन भरी सर्दी से जनजीवन बेहाल है। परदेशियों और बेघर के लिए इस ठिठुरन भरी सर्दी में रात गुजारने के लिए अलाव ही सहारा बनते हैं। अलाव जलाने का जिम्मा पालिका और ग्राम पंचातय पर रहता है। वैसे तो यह अलाव दिसंबर के प्रारंभ में ही शुरू हो जाते हैं, लेकिन मौसम के रूख पर भी अलाव जलना निर्भर होता है। मौसम पूरी तरह बेरूखी दिखा रहा है। गलन भरी ठंड पड़ रही है। लोग ठिठुर रहे हैं। सड़कों पर रात काटने के लिए अलाव नहीं जलाए गए हैं। पालिका वा ग्राम पंचायत की बेरूखी लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों में भी पालिका के विरूद्ध आक्रोश है। युवा समाजसेवी सर्वेश कुमार मिश्रा उर्फ ज्ञान में कई दिन से अलाव जलाने की मांग कर रहे हैं लेकिन  जिम्मेदार उनकी बातों को संज्ञान में नहीं ले रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *