Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > सेवा भाव- मौजूदा समय में है डेढ़ सौ गाएं, किसानों को बेसहारा पशुओं से होने वाले नुकसानों से राहत

सेवा भाव- मौजूदा समय में है डेढ़ सौ गाएं, किसानों को बेसहारा पशुओं से होने वाले नुकसानों से राहत

मझारा की गौशाला में साकार हो रहा है सरकार का सपना 
मनकापुर गोंडा। बेसहारा पशुओं को संरक्षण के लिए मझारा गांव की गौशाला सरकार के सपनों को साकार कर रही है। पशुओं का संरक्षण होने से आसपास  गांवों के किसानों ने भी राहत की सांस ली है। यहां एक-दो नहीं बल्कि डेढ़ सौ गायों का काफिला है। जहां इनके चारे, पानी के साथ ही स्वच्छता के लिए सात कर्मियों को लगाया गया है। यही ही नहीं सप्ताह में एक दिन पशु चिकित्सक पहुंच कर इन पशुओं के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां मुहैया कराते हैं। इनकी देखरेख का खर्चा महिला ग्राम प्रधान सुमन सिंह उठा रही हैं। जबकि शासन से 140 गायों का ही भुगतान मिल रहा है।
स्वच्छता की मिशाल है मझारा गौशाला
वजीरगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत मझारा में स्थिति गौशाला स्वच्छता की मिसाल है। मजदूर रामराज, पवन कुमार,  सूरज, शिवम, हरिहर, लछ्मी, व राम पियारे पूरी तरह से मुश्तैद हैं। इन मजदूरों में दो मजदूरों को प्रधान अपने पास से ही खर्चा देती हैं। गौशाला में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। मच्छरों को भगाने के लिए रोजाना शाम को धुआं किया जाता है। भूसा, चरी, कन, खरी की व्यवस्था की जाती है। चारों का पूरा ध्यान दिया जाता है।
ऐसे आया विचार
महिला प्रधान सुमन सिंह का कहना है कि सड़क व गांवों में घूमने वाले बेसहारा पशुओं से फसलों के नुकसान की जानकारी उन्हें मिली। दिमाग में आया कि सरकार भी बेसहारा पशुओं के लिए काम कर रही है। तो हम क्यों नहीं कर सकती। इसके बाद वो उनको संरक्षण को लेकर जी जान से जुट गई। उनके व ग्रामीणों के प्रयास से बेसहारा पशुओं गौशाला में लाया जाने लगा। आज उनकी संख्या डेढ़ सौ के पार पहुंच गई है। प्रधान प्रतिनिधि पवन सिंह ने बताया कि 140 गायों का तीस रुपये प्रति गाय के हिसाब से मिलता है जो  काफी कम है। गोबर की खाद गांव वालों के काम आती है।
इन्होंने की स्वच्छता की तारीफ
अवध प्रांत संघ के विभाग प्रचारक गंगा सिंह ने अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ गौशाला का निरीक्षण किया। गौशाला की स्वच्छता पर प्रधान प्रतिनिधि पवन सिंह की पीठ थपथपाई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *