Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > समाजसेवी सुशील मिश्रा भाजपा प्रत्याशी प्रतीक भूषण शरण सिंह को जिताने की जनता से कर रहे अपील,

समाजसेवी सुशील मिश्रा भाजपा प्रत्याशी प्रतीक भूषण शरण सिंह को जिताने की जनता से कर रहे अपील,

जिला संवाददाता विनोद कुमार सिंह,

अमेरिका में बसे अप्रवासी भारतीय कर रहे बीजेपी के पक्ष में मतदान की अपील
गोंडा। उत्तर प्रदेश  विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश मूल के अप्रवासी भारतीय समाजसेवी सुशील मिश्रा (एनआरआई) बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। ये अपने गांव और क्षेत्र में परिचितों के बीच सोशल मीडिया व  फोन पर उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले को सुधारने के नाम पर अभियान चला रहे हैं। गोंडा सदर में विधानसभा चुनाव लगातार रोचक होता जा रहा है। पंजाब, गुजरात,झारखंड, हरियाणा,दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलावा ये चुनाव सात समुंदर पार विदेशों से भी लड़ा जा रहा है। युवा समाजसेवी सुशील मिश्रा अमेरिका के हजारों एनआरआई पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र के
गांव और गलियों में धूल छान रहे हैं। और सोशल मीडिया पर अपना कैंपेन चला रहे हैं। 403 विधानसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश की 50-80 सीटों में इनका प्रभाव बताया जा रहा है। कोई एनआरआई किसी भी देश में रहे उसके दिल में भारत बसता है। अमेरिका को देखता हूं तो सोचता हूं, कि मेरा देश कब बदलेगा। समाजसेवी सुशील मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के समर्थक कैर्लिफोनिया,अमेरिका गोंडा से 13,000 किलोमीटर दूर अमेरिका के कैर्लिफोनिया में अपना व्यवसाय (रंगुलाल कैरियर इंक) का व्यवसाय कर और समाज की सेवा करते हैं। सुशील मिश्रा अपने ऑफिस से समय निकालकर अपने कई साथियों के साथ सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश चुनाव में भारतीय जनता पार्टी गोंडा सदर के प्रत्याशी प्रतीक भूषण शरण सिंह के लिए सोशल मीडिया पर एक कैंपेन भी चला रहे हैं। और लोगों से अपील कर रहे हैं कि आने वाले 27 फरवरी को कमल के फूल का बटन दबाकर गोंडा सदर से विधानसभा प्रत्याशी प्रतीक भूषण शरण सिंह को भारी मतों से विजई बनाएं।उत्तर प्रदेश एनआरआई का गढ़ है। 403 विधानसभा सीटों वाले प्रदेश की 50-80 सीटों में उनका प्रभाव है। वो विदेश में रहकर अपने साथ के लोगों तक प्रचार, सोशल मीडिया कैंपेन चला रहे हैं अपने पसंदीदा उम्मीदवार प्रतीक भूषण शरण सिंह को जिताने के लिए यूरोप से लेकर गांव तक जोर भी लगा रहे हैं। और आने वाले 10 मार्च को पुन: फिर से योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *