Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > मेहनौन विधानसभा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन इटियाथोक में हुआ संपन्न

मेहनौन विधानसभा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन इटियाथोक में हुआ संपन्न

 

अजीजुद्दीन सिद्दीकी
मनकापुर गोंडा। शनिवार को इटियाथोक बाजार व कस्बे स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भाजपा के द्वारा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मेहनौन विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों प्रबुद्ध वर्ग के लोग शामिल हुए। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह नें मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता महेश नारायण तिवारी, व जनपद के भाजपा पदाधिकारियों के साथ शिरकत किए इटियाथोक मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा की अगुवाई में मंडल पदाधिकारियों के द्वारा फूल माला पहनाकर मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्ध जनों को मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, महेश नारायण तिवारी, रामानंद तिवारी, सत्यव्रत ओझा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों के द्वारा संबोधित किया गया प्रदेश सरकार की योगी व केंद्र की मोदी सरकार द्वारा कराए गए कार्यों व संचालित योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराते हुए पुनः प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बनाए जाने की अपील की गई। इसी क्रम में मुख्य अतिथि संतोष कुमार सिंह ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्ध जनों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया और सपा, बसपा पर निशाना साधते हुए भाजपा सरकार की नीतियों व रितियों से लोगों को अवगत कराया उन्होंने कहा सपा और बसपा शासनकाल में गुंडागर्दी चरम सीमा पर थी दिनदहाड़े लूट, डकैती, हत्या बलात्कार जैसी घटनाएं होना आम बात थी जब से प्रदेश में भाजपा सरकार आई है अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगा है आज किसान, व्यापारी, नौजवान व महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा आप सभी लोग पुनः मत व समर्थन देकर प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएं। इस अवसर पर डॉक्टर ओपी मिश्रा, जिला महामंत्री राकेश तिवारी, दीपक अग्रवाल, सत्यव्रत ओझा, रामानंद तिवारी, राकेश चतुर्वेदी, रमेश सिंह, अश्वनी मिश्रा, अजय राठौर सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *