Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > मतदाताओं के बीच पहुंच रहे सपा प्रत्याशी सूरज सिंह, गिना रहे भाजपा की नाकामियां,,

मतदाताओं के बीच पहुंच रहे सपा प्रत्याशी सूरज सिंह, गिना रहे भाजपा की नाकामियां,,

जिला ब्यूरो चीफ, विनोद कुमार सिंह, अवध की आवाज 

गोंडा। गोंडा में विभिन्न राजनैतिक पार्टियों ने प्रचार का बिगुल फूंक दिया है। सपा उम्मीदवार सूरज सिंह जनसंपर्क अभियान के जरिए भाजपा के प्रतीक भूषण शरण सिंह का किला ढहाने की तैयारी कर रहे हैं। सूरज सिंह प्रतिदिन विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों को कवर कर रहे हैं। इस दौरान वह मतदाताओं के बीच पहुंचकर सपा के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।
इस दौरान सूरज सिंह मतदाताओं को भाजपा सरकार की नाकामियों को बता रहे हैं। भाजपा के शासनकाल में अधूरे पड़े विकासकार्यों की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही लोगों से अपील कर रहे हैं कि सपा के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाएं ताकि क्षेत्र का विकास हो सके। इस दौरान सूरज सिंह के साथ उनके समर्थकों की टोली भी नजर आती है।वहीं दूसरी ओर क्षेत्र से भाजपा विधायक व प्रतीक भूषण शरण सिंह भी मैदान में है। वह भी विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच जाकर लोगों से उनके पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। बसपा प्रत्याशी मोहम्मद जकी भी लोगों के बीच पहुंच कर जीत का आशीर्वाद मांग रहे हैं। कुल मिलाकर सीट पर जीत हासिल सभी पार्टियों के प्रत्याशी चुनावी मैदान में है और मतदाताओं की रिझाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *