Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > माह नवंबर 2022 से मार्च 2023 तक के तिथियों पर होगा सामूहिक विवाह,,

माह नवंबर 2022 से मार्च 2023 तक के तिथियों पर होगा सामूहिक विवाह,,

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए पात्र करें आवेदन-समाज कल्याण अधिकारी,
गोंडा। गोंडा जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया कि शासन द्वारा अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों के पुत्रियों की शादी हेतु मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित है योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्रता रखने वाले जोड़ें नगरीय क्षेत्र हेतु अपनी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत कार्यालय तथा ग्रामीण क्षेत्र हेतु अपने खंड विकास अधिकारी कार्यालय में पंजीकरण करा सकते हैं शासन के मंशा अनुरूप सामूहिक विवाह का आयोजन माह नवंबर 2022 से मार्च 2023 तक मांगलिक तिथियों पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रथम चरण में 25 नवंबर, 2022 को सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। 25 नवंबर, 2022 को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए पात्र 10 नवंबर, 2022 तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं,।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *