Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > लाखों की लागत से बन, समुदायिक उप स्वास्थ्य केंद्र खंडहर में तब्दील है

लाखों की लागत से बन, समुदायिक उप स्वास्थ्य केंद्र खंडहर में तब्दील है

राकेश कुमार सिंह
मोतीगंज गोंडा। लाखों की लागत से बना विकासखंड मनकापुर के कैमी में स्थित, समुदायिक उप स्वास्थ्य केंद्र आज भी जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते खंडहर में तब्दील है। यह स्वास्थ्य केंद्र इस बात की गवाही दे रहा है, कि सरकार लोगों की सुविधा हेतु चाहे जितना प्रयास करले,पर इस समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में सारे प्रयास असफल ही साबित हो रहे हैं। यह उप स्वास्थ्य केंद्र कैमी गांव में बना हुआ है, सामुदायिक उप स्वास्थ्य केंद्र को गांँव व आस-पास की सुविधा के लिए बनाया गया था। पर प्रशासन व जिम्मेदार की उदासीनता के चलते लंबे लंबे झाड़ में तब्दील होता जा रहा है, और अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। इस उपकेंद्र के आस-पास बड़ी-बड़ी झाड़ियां भी है,इसके अंदर भी कुछ झाड़ियां हैं। गांँव निवासी दीनानाथ ने बताया की ग्रामसभा कैमी में है यह उप स्वास्थ्य केंद्र 5 /6 साल पहले बना हुआ है, लेकिन उसके बाद से कोई भी अधिकारी यहां देखने तक नहीं आता है। गेट भी नहीं लगा है यहां पर बना शौचालय में भी दरवाजा भी नहीं लगा। कुल मिलाकर उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति बद से बदतर है गांव वालों का कहना है कि यहां कब डॉक्टर आते हैं इसका कोई पता नहीं है कुल मिलाकर अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है यह उप स्वास्थ्य केंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *