Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > लॉर्ड बेडेन पॉवेल की जयंती को विश्व चिंतन दिवस तथा संस्थापक दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

लॉर्ड बेडेन पॉवेल की जयंती को विश्व चिंतन दिवस तथा संस्थापक दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

सुरेश कुमार तिवारी

गोंडा। कहोबा चौराहा केंद्रीय विद्यालय आई. टी.आई. मनकापुर में स्काउट गाइड के जन्मदाता लॉर्ड बेडेन पॉवेल की जयंती को विश्व चिंतन दिवस तथा संस्थापक दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्राचार्य मेवा लाल ने लॉर्ड बेडेन पॉवेल के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का उद्धघाटन किया। गाइड कैप्टन भावना वर्मा ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। स्काउट मास्टर बिपिन त्रिपाठी ने बच्चों से सेवा कार्य करने को कहा। स्काउट प्रभारी ईश्वर चंद्र ने लॉर्ड बेडेन पॉवेल के बारे में बताया कि वह एक कुशल संगठन करने वाले सैनिक अधिकारी थे। उन्होंने सेवा कार्य करने को कहा था। वरिष्ठ शिक्षक एल. एन. शुक्ल ने कहा कि सभी बच्चे विद्यालय की सेवा के साथ साथ घर में सेवा कार्य करते रहे। प्राचार्य मेवा लाल ने कहा कि बच्चे समाज की सेवा के साथ साथ देश के उन्नति में सहयोग दे। उन्होंने इस वर्ष के सिद्धांत वाक्य “विविधता, न्यायसाम्य तथा समावेशी” प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का कार्य करते रहने को कहा। सभी को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के बाद प्राचार्य महोदय तथा अन्य शिक्षकों ने प्रतिभागियों को अल्पाहार दिया। कार्य सफल बनाने हेतु गाइडर भावना वर्मा ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *