Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > 3 महीने से खराब पड़ा हैंडपंप लोगों के लिए बना परेशानी का सबब

3 महीने से खराब पड़ा हैंडपंप लोगों के लिए बना परेशानी का सबब

सुरेश कुमार तिवारी
कहोबा चौराहा गोंडा। पडरी ब्लाँक अंतर्गत हैंडपंप 3 वर्ष पहले लगाया गया था। इस हैंड पंप की बैरिंग फूट जाने से लोंगो को पानी के लिए समस्या बनी हुई है।3 महीने से खराब पड़ा हैंडपंप से पानी न मिलने के कारण,लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। बताते चलें ग्रामसभा बेलावां के मजरा धोबियन पुरवा में लगा हैंडपंप,की बैरिंगफूट जाने से 3 महीने से खराब पड़ा हुआ है। उक्त गांव निवासी सुन्दर लाल ने बताया की हम लोगों को पानी के लिए बड़ी समस्या है। यह हैंड पंप 3 वर्ष पहले पानी पीने के लिए लगवाया गया था। आने जाने वाले राहगीर भी इस हैंडपंप का पानी पीते हैं। सुन्दर लाल ने बताया की इसकी शिकायत प्रधान से कई बार किया, लेकिन इस हैंडपंप को बनवाने के लिए कोई कार्यवाही नहीं हुई। ग्राम प्रधान से जब दूरभाष पर हैंडपंप के बारे में जानकारी किया गया उन्होंने बताया कि खराब हैंडपंप की समस्या का निस्तारण जल्द ही करवा दिया जाएगा। जिससे कि गांव वासियों को स्वच्छ पानी मिले और गांव वासियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। हैंडपंप ठीक करवाने का प्रयास जारी है, जल्दी इसे ठीक करवा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *