Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > धनतेरस पर क्या खरीदारी करे जिससे सुख समृद्धि आये

धनतेरस पर क्या खरीदारी करे जिससे सुख समृद्धि आये

मोतीगंज गोंडा | दीपावली का प्रारंभ धनतेरस से माना जाता है, जो इस वर्ष 25 अक्टूबर को है। यह हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को पड़ता है। इस दिन हम खरीदारी करते हैं, जो हमारे लिए शुभ हो और सुख-समृद्धि में वृद्धि करने वाला हो। लोगों में ऐसी मान्यता है कि इस दिन शुभ वस्तुओं की खरीदारी करने से लक्ष्मी माता की कृपा उनके परिवार पर होती है और वर्षभर आ​र्थिक स्थि​ति अच्छी रहेगी। धनतेरस पर आप भी खरदारी करेंगे, ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि कौन सी वस्तु आपके लिए शुभ और मंगलकारी होगी और कौन सी वस्तु आपको नहीं खरीदनी चाहिए।
धनतेरस पर खरीदारी का मुहूर्त
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 25 अक्टूबर शुक्रवार को दिन में 04:32 PM से शुरू हो रही है, शनिवार को दिन में 02:08 PM तक है। 25 अक्टूबर धनतेरस के दिन खरीदारी का शुभ मुहूर्त शाम को 04:32 से देर रात्रि तक है।
धनतेरस पर क्या खरीदें 1.सोने या चांदी के सिक्के
धनतेरस के दिन सोने या चांदी के सिक्के खरीदें, उस पर लक्ष्मी माता और गणेश जी का चित्र बना होना चाहिए। इस सिक्के का दिवाली के दिन विधिपूर्वक पूजा करें और अपने तिजोरी में रख दें। यह आपके धन-सं​पत्ति के लिए शुभ फलदायी होगा। 2.गोमती चक्र
धनतेरस के दिन आप 11 गोमती चक्र खरीद सकते हैं। यह शुभकारी होता है। यह परिजनों की सेहत और समृद्धि को बढ़ाता है। दिवाली के दिन इनका पूजन करें और पीताम्बर यानी पीले वस्त्र में बांधकर तिजोरी आदि में रख दें। 3.धनतेरस पर धनिया खरीदें
धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदे का रिवाज है। इसे दिवाली वाले दिन लक्ष्मी पूजा के समय माता को अर्पित करें। फिर उसके कुछ दाने गमले में बो दें। उसमें यदि स्वस्थ पौधा निकलता है तो पूरे वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। यदि पौधा सामान्य और पतला है तो आपकी पूरे वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *