Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > भारतीय जनता पार्टी के अनुषांगिक संगठन के राष्ट्रीय सचिव /प्रदेश प्रभारी सर्वेश पाठक ने पदाधिकारी से अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर की वार्ता।

भारतीय जनता पार्टी के अनुषांगिक संगठन के राष्ट्रीय सचिव /प्रदेश प्रभारी सर्वेश पाठक ने पदाधिकारी से अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर की वार्ता।

सुरेश कुमार तिवारी
कहोबा चौराहा गोंडा। भारतीय जनता पार्टी के अनुषांगिक संगठन के राष्ट्रीय सचिव / प्रदेश प्रभारी सर्वेश पाठक ने अपने पदाधिकारियों से वार्ता करते हुए कहा कि कार्यकर्ता मान -सम्मान हमारे लिए सर्वोपर है। पाठक ने राष्ट्रीय जनहित कामगार कर्मचारी महासंघ भाजपा ( प्रणित ) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह से अपनी वार्ता में कहा कि उत्तर प्रदेश के समस्त मजदूरों को भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं से जोड़ना अति आवश्यक है उन्होंने कहा कि तत्काल इस पर जल्द से जल्द कार्य करने की आवश्यकता है । कार्यकर्ताओं से निवेदन करते हुए पाठक ने कहा कि समस्त जनपदों जिसमें हमारे ऐसे मजदूर भाई जिनकी आय 15 हजार से कम है और जो भारत सरकार व राज्य सरकार में की किसी योजनाओं का लाभ नही पा रहे है। उनकी सूची बनाकर जल्द से जल्द उनके अधिकारों से जोड़ने के कार्य करेंगे श्री पाठक ने बताया कि वे मजदूर भाई जिनकी आयु 18 से 40 की है ऐसे मजदूर भाई जिनकी आय 15 हजार से भी कम है। ऐसे मजदूर भाइयों को लाभ दिलाने हेतु भारत सरकार के प्रमुख योजनाओं में नई पेंशन योजना ,राज्य कर्मचारी बीमा योजना, कर्मचारी भविष्य निधी योजना, प्रधानमंत्री निश्चित पेंशन योजना, पारिवारिक पेंशन योजना जैसे प्रमुख योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए पाठक ने कहा कि इन योजनाओं से अगर हमारे मजदूर भाई जल्दी से जल्दी जुड़ते है तो यही हमारे द्वारा किये गये कार्य की सच्ची मेहनत का परिणाम होगा। इस कर्म में प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह जी ने प्रदेश महामंत्री मनीष मश्रा , प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग पाठक, प्रदेश संयोजक आई टी सेल गौरव शर्मा प्रदेश मंत्री रामग्रह गुप्ता प्रदेश मंत्री अश्वनी मणि त्रिपाठी से वार्ता करते हुए आश्वासन दे दिया। कि जल्द से जल्द यह पुनीत कार्य पूर्ण होगा सिंह जी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हम लार्ड डाउन खत्म होते ही तत्कालीन बैठक बुलाएंगे। और उन्होंने अपनी कार्यशैली को बताते हुए कहा कि

  1. एलआईसी, ईपीएफओ/ईएसआईसी के सभी कार्यालयों तथा प्रदेश तथा जिलों के श्रम कार्यालय असंगठित श्रमिकों की सहायता के लिए सहायता केन्द्र बनाएंगे, योजना की विशेषताओं की जानकारी के बारे में निर्देशित करेंगे और श्रमिकों को नजदीकी सीएससी भेजेंगे।
  2. प्रत्येक सहायता डेस्क पर कम से कम एक कर्मचारी होगा।
  3. सहायता डेस्क मुख्य द्वार पर होगा और डेस्क के पास असंगठित मजदूरों को जानकारी देने के लिए हिन्दी तथा क्षेत्रीय भाषाओं में पर्याप्त संख्या में विवरण पुस्तिका होगी।
  4. असंगठित श्रमिक आधार कार्ड, बचत बैंक खाता/जनधन खाता तथा मोबाइल फोन के साथ सीएससी जाएंगे।
  5. सहायता डेस्क के पास श्रमिकों के बैठने की तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं होंगी।
  6. योजना के बारे में असंगठित श्रमिकों की सहायता के लिए अन्य उपाय हम अपने कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *