Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > ब्लॉक इकाई मुजेहना के कार्यकर्ताओं द्वारा सैकड़ों गरीब व जरुरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया

ब्लॉक इकाई मुजेहना के कार्यकर्ताओं द्वारा सैकड़ों गरीब व जरुरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया

सुरेश कुमार तिवार
कहोबा चौराहा गोंडा। धानेपुर थानाक्षेत्र के रामलीला मैदान में स्थित श्रीबालाजी मंदिर प्रांगण में आज बृहस्पतिवार को हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष शारदा कांत पांडेय की अगुवाई में ब्लॉक इकाई मुजेहना के कार्यकर्ताओं द्वारा सैकड़ों गरीब व जरुरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।तथा वहां मौजूद मीडियाकर्मी तथा पुलिस कर्मियों को अंगवस्त्र भेंटकर पुष्प वर्षा करते हुए सम्मानित किया गया।जिलाध्यक्ष द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना में पहुंचकर स्वास्थ्य कर्मियों पर भी पुष्प वर्षा करते हुए अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।इस सम्बन्ध में जिलाध्यक्ष शारदा कांत पाण्डेय ने बताया कि गोण्डा जनपद के प्रत्येक ब्लॉक में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री पहुंचायी जा रही है।और उनके हर जरूरतों का भी ख्याल रखा जा रहा है।उन्होने कहा कि मैं स्वयं जनपद के सभी ब्लॉकों में पहुंचकर जरूरतमंदों तक राशन व खाद्य सामग्री पहुंचा रहा हूं।और जब तक लॉक डाउन चलता रहेगा मैं और मेरी टीम के कार्यकर्ता जरूरतमंदों तक सहयोग पहुंचाते रहेगें।इसी क्रम में आज मुजेहना ब्लॉक में राहत सामग्री का वितरण किया गया।इस समय कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लड़ रहे हमारे स्वास्थ्य कर्मी,मीडिया कर्मी व पुलिस कर्मियों का सम्मान करना भी अत्यंत जरूरी है।इससे पूर्व भी हिंदू युवा वाहिनी के मुजेहना मीडिया प्रभारी कमलापति गुप्ता की अगुवाई में स्वास्थ्य,मीडिया व पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जा चुका है।इस अवसर पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी,ब्लॉक अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी,ब्लाक प्रभारी हेमंत सिंह,बड़कऊ सिंह,राम नरेश गुप्ता,गोपाल यादव,रक्षाराम कश्यप,रिंकू सोनी,आशीष सोनी,शिव कुमार आर्य,सुरेश सिंह,धर्मेन्द्र सोनी,दुर्गेश पाण्डेय,मुनेन्द्र शर्मा,नटवर यादव,अरविंद पटेल,आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *