Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > बेगम अख्तर पुरस्कार हेतु दादरा/ ठुमरी/गजल विधाओं में प्रतिभावान गायक 15 अक्टूबर तक करें आवेदन।

बेगम अख्तर पुरस्कार हेतु दादरा/ ठुमरी/गजल विधाओं में प्रतिभावान गायक 15 अक्टूबर तक करें आवेदन।

अवध की आवाज
ब्यूरो चीफ विनोद कुमार सिंह,,
गोंडा। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने बताया कि संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा मल्लिका-ए-गजल बेगम अख्तर की स्मृति में दादरा/ठुमरी/गजल विधाओं में प्रतिभावान गायक जिनकी आयु 40 वर्ष से कम न हो को बेगम अख्तर पुरस्कार से सम्मानित किया जाना है।चयनित कलाकार को रुपए 05 लाख की धनराशि, अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र भेंट स्वरूप प्रदान किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2021-22 में बेगम अख्तर पुरस्कार हेतु पात्र महानुभाव अपना नामांकन निर्धारित प्रारूप पर आगामी 15 अक्टूबर 2020 तक आवेदन पत्र संस्कृति निदेशालय को अवश्य उपलब्ध करा दें, ताकि नियमानुसार समिति द्वारा उनके नामों पर सम्यक विचार किया जा सके। आवेदन पत्र का प्रारूप व मार्गदर्शी सिद्धांत की जानकारी जिला सूचना कार्यालय, गोंडा से प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *