Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > बच्चों का महिलाओं का उत्पीड़न बंद हो महिलाओं की सुरक्षा के लिए हमारी सेना तत्पर है—- ठाकुर नीरज सिंह

बच्चों का महिलाओं का उत्पीड़न बंद हो महिलाओं की सुरक्षा के लिए हमारी सेना तत्पर है—- ठाकुर नीरज सिंह

सुरेश कुमार तिवारी
कहोबा चौराहा गोंडा। बच्चों की शिक्षा और महिलाओं की सुरक्षा तथा उनके उत्पीड़न की लड़ाई हमारा संगठन लडता रहेगा। यह बात मोतीगंज बाजार के बाईपास पर भटिनिया गांव के निकट आयोजित, एक सभा को संबोधित करते हुए अवध केसरी सेना के प्रमुख ठाकुर नीरज सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन हिंदुत्व की लड़ाई लड़ता रहेगा, समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने के लिए धर्म और न्याय की स्थापना के लिए हमारा संगठन अवध केसरी सेना काम कर रहा है। भ्रष्टाचार मुक्त समाज और न्याय प्रिय समाज बनाने के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी। हमारा संगठन चंद्रशेखर आजाद व बाबू सुभाष चंद्र बोस के पद चिन्हों पर चलकर, समाज के हर वर्ग के लिए लड़ाई लड़ता रहेगा। अवध केसरी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर नील ने कहा, की हिंदुत्व का नारा होना और हिंदुत्व ही जीना हमारा लक्ष्य है। हमारा संगठन शोषित समाज के उत्थान लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों का शोषण, महिलाओं का शोषण विशेष रूप से किया जा रहा है, जो बंद होना चाहिए और समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म होना चाहिए। हमारे संगठन की लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक समाज से भ्रष्टाचार न खत्म हो। संगठन के उपाध्यक्ष ठाकुर राघवेंद्र सिंह ने कहा हमारा संगठन पूरे देश में, बहुत कम समय में 65000 सदस्य बनाए गए हैं। और प्रदेश के हर जिले में हमारा संगठन कार्य कर रहा है। गोंडा जनपद में ब्लॉक, न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत स्तर पर हमारा संगठन काम कर रहा है। जिसमें अब तक 23000 सदस्य हमारे संगठन से जुड़ चुके हैं।


इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत गढी के प्रधान अरुणेश कुमार यादव उर्फ हरिश्चंद्र, ठाकुर विनोद कुमार सिंह, गौरव सिंह, संदीप पांडे, बंटू सिंह, अमित मिश्रा, संतोष सिंह, अनुराग सिंह, सचिन श्रीवास्तव, मनोज कुमार गुप्ता, मानवेंद्र सिंह उर्फ मोनू, बाबा आलोक सिंह समेत कई पदाधिकारी व संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *