Home > पूर्वी उ०प्र० > कक्षा 11 की छात्राओं ने प्रदर्शनी में किया विज्ञान माडल का प्रदर्शन

कक्षा 11 की छात्राओं ने प्रदर्शनी में किया विज्ञान माडल का प्रदर्शन

खैर टेक्निकल इंटर कॉलेज के पुस्तकालय में प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बरई बनगवां स्थित खैर टेक्निकल इंटर कॉलेज में शनिवार को विज्ञान माडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के कुल 52 छात्राओं द्वारा भौतिक एवं जीव विज्ञान विषयों से संबंधित माडल बनाकर प्रस्तुत किया। जिसकी लोगों ने खूब प्रशंसा की।
प्रदर्शनी में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. फैजान अहमद खान ने कहा कि बच्चों द्वारा विज्ञान से संबंधित प्रस्तुत किए माडलों से इनकी प्रतिभा स्वंय उजागिर हो रही है। इस तरीके से अगर क्षेत्र के अन्य विद्यालयों भी इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाये तो छात्र-छात्राओ की प्रतिभा खुलकर सामने आएगी और लोगों के लिए उदाहरण भी बनेगा। इंजी. इरशाद अहमद खान ने कहा कि इस तरह का आयोजन होनेे से विद्यालयो में पढ़ने वाले बच्चांे के लिए मार्गदर्शन का काम होता है। प्रदर्शनी में अच्छे प्रस्तुति के लिए फिजा आफरीन, अजमत जेहरा, फौजिया , अना खातून ,गुल अफसा, मारिया ,नफीसा खातून, नसरा फारुकी,आशिया खातून, इकरा, हिरा रहमत फातिमा आदि छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन की तरफ से मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र व धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य फैयाज अहमद,सगीर ए खाकसार जमाल अहमद खान, मौलाना मोहम्मद इब्राहिम मदनी, अफजाल अहमद खान मोहम्मद मुर्तजा, डॉ अब्दुल रहमान,प्रदर्शनी इंचार्ज गजेंद्र मिश्रा , अब्दुल अहद,तौफीक अहमद, फैयाज अहमद, आदि लोग मौजूद रहे।
,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *