मधुबन(मऊ) | तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को भी एसडीएम निरंकार सिंह का लगातार दुसरे दिन भी बुल्डोजर चला | अतिक्रमणकारियों मे पुरे दिन हड़कंप का माहौल बना हुआ था। स्थानीय तहसील क्षेत्र के रामपुर आदमपुर उर्फ रसूलपुर व मुस्थपाबादमे जेसीबी मशीन द्वारा अवैध रूप से सरकारी जमीन पर कब्जे को हटाया गया | तहसील प्रसाशन द्वारा इस मौके पर मधुबन एसडीएम निरंकार सिंह तहसीलदार हरिश्चंद्र पाण्डेय व मधुबन सीओ श्वेता आशुतोष, एसआई मनोज कुमार मय अपने हमराहियों के साथ मौजूद रहे।