Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने क्षेत्र के गांवो में सधन अभियान चला कर सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओ की जानकारी देते हुए

कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने क्षेत्र के गांवो में सधन अभियान चला कर सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओ की जानकारी देते हुए

मोहम्मद मैनुद्दीन खान

नवाबगंज (गोंडा) :- भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही जन सम्पर्क अभियान के क्रम सूबे के कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने शनिवार को क्षेत्र के आधा दर्जन गांवो का सधन अभियान चला कर लोगो को मोदी और योगी सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओ की जानकारी देते हुए लोगो की समस्या सुनी और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया।
जनसम्पर्क अभियान मे सबसे पहले कल्यान पुर गांव के पण्डित पुरवा मे पहुंचे मंत्री बिना किसी औपचारिकता के वहा उपस्थित लोगो से विभिन्न योजनाओ की हकीकत जानने का प्रयास किया। लोगो द्वारा ग्राम विकास अधिकारी पीयूष सिंह के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुये कार्यो के प्रति उनके उदासीनता के शिकायत की गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित पेन्शन योजना का लाभ पात्र लोगो को अब तक न मिल पाने का मुद्दा भी उठाया। गांव के लोगो की समस्या पर मंत्री ने मौके पर उपस्थित एडीओ पंचयात और ग्राम विकास अधिकारी व अपने विभाग के कर्मचारीयो से बीस सितंबर को कैम्प लगा कर लोगो के फार्म भरवाने का निर्देश दिया।
उपस्थित लोगो मे जिला समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार,सीडीपीओ रमा सिंह मुख्य सेविका फूलकली शुक्ला, दीपाली सिंह, पार्टी जनो मे आलोक तिवारी, पिंकू सिंह, वेद प्रकाश दुबे, जनार्दन प्रसाद,अशोक सिंह उर्फ गीण्डु सिंह, सुधीर तिवारी, निरीक्षक अनिल सिंह,प्रधान अंकित सिंह, अभिषेक सिंह, गौरव सिंह, ज्ञानू सिंह रहे। दिन भर चले जनसम्पर्क अभियान के दौरान मंत्री ने चौबेपुर,हरिवंशपुर, कोल्हमपुर, होलापुर काजी, नगवा गांवो मे पहुंच लोगो से सम्पर्क कर लोगों की समस्यायें सुनी तथा उसके निराकरण का आदेश दिया |
मंत्री ने खीर खिलाकर की बच्चो की अन्नप्रासन
जनसम्पर्क के दौरान पण्डित पुरवा मे बाल कल्याण विभाग द्वारा पिंकी देवी के छः माह के बच्चे को मंत्री रमापति शास्त्री के हाथो बच्चे को खीर खिलाकर अन्नप्रासन भी कराया गया। मजरे के कई गर्भवती महिलाओ की गोदभराई भी हुआ और उपस्थित सभी महिलाओ और बच्चो को आंगनवाङी द्वारा निर्मित लड्डू और पोषाहार का वितरण किया गया। उपस्थित कार्यकत्रीयो मे प्रीति सिंह, पिंकी सिंह, रामावती, कुसुमा देवी,ममता यादव रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *