Home > पूर्वी उ०प्र० > 150वीं जयंती पर “गांधी संकल्प यात्रा” की तैयारी बैठक अटल भवन भाजपा कार्यालय तुलसीपार्क बलरामपुर में संपन्न हुई-

150वीं जयंती पर “गांधी संकल्प यात्रा” की तैयारी बैठक अटल भवन भाजपा कार्यालय तुलसीपार्क बलरामपुर में संपन्न हुई-

रिपोर्टर संतोष गुप्ता

बलरामपुर! भारतीय जनता पार्टी द्वारा महात्मा गांधी के 150वीं जयंती पर “गांधी संकल्प यात्रा” की तैयारी बैठक पर   भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के उपलक्ष में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक गांधी संकल्प यात्रा का आयोजन किया जाना है जिसमें ग्राम चौपाल, ग्राम संवाद कार्यक्रम ,प्रभात फेरी, स्वच्छता कार्यक्रम,सेवा कार्यक्रम,रक्तदान शिविर, योग शिविर,गौ सेवा शिविर, सिंगल प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान, जल शक्ति, जल संरक्षण, जल संवर्धन कार्यक्रम, वृक्षारोपण कार्यक्रम, डिजिटल इंडिया, वन डिस्टल, वन प्रोडक्ट की चर्चा ,स्वदेशी सामग्री एवं खादी का प्रयोग बढ़े इसके लिए कार्यक्रम किए जाने हैं प्रत्येक दिन 10 किलोमीटर की पदयात्रा  कार्यकर्ताओं के साथ करनी है  इसके लिए 30 सितंबर को सभी विधानसभाओं में बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करें   सदर विधायक पलटू राम ने बैठक संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है और ऐतिहासिक कार्यक्रम कराए हैं इसके लिए कोर्ट कोटि आभार व्यक्त करता हूं आगामी कार्यक्रमों में आप सभी से अनुरोध है कि बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और जो भी समस्या आती हैं उसके समाधान के लिए सदैव तत्पर हूं। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश सिंह गुड्डू, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ अनूप चंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ,जिला महामंत्री अजय सिंह पिंकू, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैंस ,हरीश चंद्र गोयल, बृजेंद्र तिवारी देव गुप्ता विजय सिंह ,राम प्रसाद सिंह, शिशिर सिंह, हरिवंश सिंह ,रामकरण मिश्रा, अरविंद तिवारी, शिव प्रसाद यादव, डॉक्टर रमेश चंद त्रिपाठी ,महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू तिवारी, झूमा सिंह, अजय कृष्ण पांडे, आईटी प्रमुख अंशुमाली भारतवंशी ,युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप वर्मा, सुधीर श्रीवास्तव, रमेशचंद जयसवाल, विधानसभा प्रभारी पवन शुक्ला, अटल तिवारी एवं विधानसभा संयोजक, मंडल अध्यक्ष,मंडल संयोजक,मंडल महामंत्री, एवं मोर्चा के अध्यक्ष  भाग लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *