विवेक जायसवाल
सुखपुरा(बलिया)-शिक्षा क्षेत्र गड़वार के प्राथमिक विद्यालय जगदेवपुर के प्राथमिक विद्यालय में शनिवार की रात चोरों ने ब्लेड से ताला काटकर विद्यालय में बच्चो के मिड डे मील बनाने के लिये रखे गैस सिलेंडर पर हाथ साफ कर दिया। कुछ कुर्सीयो को विद्यालय से कुछ दूरी छोड दिये थे यह जानकारी गांव के लोगों ने रविवार को प्रधानाध्यापिका दीपा यादव को दी।प्रधानाध्यापिका ने चोरी की लिखित तहरीर थाना गड़वार को दे दी है।