Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > अमर सिंह हो सकते हैं आजमगढ़ से सुभासपा के उम्मीदवार

अमर सिंह हो सकते हैं आजमगढ़ से सुभासपा के उम्मीदवार

लवकुश कुमार की रिपोर्ट                                        गोंडा ।  सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा )के  अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा हैं  की वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में यदि भारतीय जनता पार्टी गठबंधन के तहत उनकी पार्टी के लिए आजमगढ़ सीट छोड़ दे तो अमर सिंह पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतर सकते हैं | राजभर ने रविवार को यहां सावंद -दाताओ से कहा हैं कि राजसभा सांसद अमर सिंह आजमगढ़ से उनके दल के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ सकते हैं | उन्होने ने कहा कि यह तभी संभव हैं जब भाजपा गठबंधन के तहत यह सीट उनकी पार्टी को दे |यह पूछे जाने पर अमर सिंह अभी सुभासपा में नहीं हैं तो फिर उम्मीदवार कैसे होंगे , उन्होने कहा कि राजनीति में सब कुछ सम्भव हैं| उन्होने ने कहा कि उनके सभी राजनीतिक नेताओ से अच्छे रिश्ते हैं , अमर सिंह से भी अच्छे संबंध हैं इसी के तहत अमर सिंह ने उनके बेटे कि शादी में निमंतरण सविकार किए उन्होने कहा कि हर राजनीतिक दल को अपने स्तर से रणनीति बनाने का अधिकार हैं भाजपा भी रणनीति बना सकती है | इससे भाजपा को चुनाव मे लाभ होगा अथवा नुकसान ,यह तो समय आने पर पता चलेंगा | ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि विकाश के मुद्दे पर ही जनता वोट देती है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *