Home > पूर्वी उ०प्र० > अखिल भारतीय प्रधान संगठन बलरामपुर ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

अखिल भारतीय प्रधान संगठन बलरामपुर ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

 संदीप सक्सेना
बलरामपुर । अखिल भारतीय प्रधान संगठन द्वारा जनपद मुख्यालय स्थित जिला पंचायत के सभागार में अपने पूर्व सांसद,भारत रत्न, महान कवि, महामानव राजनीति के पुरोधा पं0 अटल बिहारी बाजपेयी को जनपद के प्रधानों के साथ नम आँखों से भावभीनी श्रद्धांजलि दी!सभा को संबोधित करते हुए सदर विधायक पलटू राम ने कहा की देश की अपूर्णीय छति हुई है । जिसकी भर पाई करना असम्भव है ,हमें उनसे सीख लेनी चाहिए और समाज में फैली भ्रष्टाचार और कुरीतियों को समाप्त करना होगा यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।  सभा को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय महासचिव ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा बलरामपुर की पावन धरती से अपनी राजनितिक यात्रा शुरू करने वाले पुरोधा को नमन करने आया हूँ!सभा को प्रदेश महासचिव नीरज सिंह ने उनके अटल संघर्ष पर प्रकाश डाला। ,कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील लाठर ने कहा उस क़ि  महामानव के बारे में कुछ कहना सूरज को दीपक दिखाने जैसा होगा। ,बलरामपुर की ऐतिहासिक धरती को प्रणाम करने आया हूँ। कार्यक्रम को संगठन के संरक्षक सेतुबंधु त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष अब्दुल मुईद खाँ, जिला प्रभारी सौरभ त्रिपाठी,उपाध्यक्ष राम निवास यादव,जिला महासचिव विश्वनाथ शुक्ल आदि ने संबोधित करते हुए भावभीनी अंतिम विदाई दी। सदर विधायक पलटू राम ने प्रधानों के साथ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, और प्रधानों,समाजसेवियों, अतिथियों के साथ मोमबत्ती जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया!सभा में मुख्य रूप से शिवपुरा ब्लॉक अध्यक्ष पवन कैराती, तुलसीपुर ब्लॉक अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद वर्मा,गैसड़ी ब्लॉक अध्यक्ष शाहिद खाँ, पचपेड़वा ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण बिहारी शुक्ल,रेहरा ब्लॉक प्रभारी मतीन भाई,गैडास ब्लॉक अध्यक्ष स्लाहुदीन खाँ, उत्तरौला ब्लॉक अध्यक्ष आबिद अली,श्री दत्तगंज ब्लॉक अध्यक्ष राम फल यादव व् प्रभारी सूरज पाण्डेय,सदर ब्लॉक अध्यक्ष सत्यदेव पाठक,तहसील अध्यक्ष अजीजुल्ला अंसारी,राज कुमार पांडेय,विजय प्रताप शुक्ल,शिवाजी मिश्र,दिनेश तिवारी,मंगलेश्वर पाण्डेय,मो0 असलम,नंकुंने प्रधान,शिवा जी दूबे, राधे श्याम पाण्डेय,पप्पू प्रधान,आर्य युवक दल के अशोक तिवारी,अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष राम नरेश त्रिपाठी,अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के डॉ तुलशीष दूबे,सहित हजारो की संख्या में लोग मौजूद रहे!कार्यक्रम का सफल संचालन पचपेड़वा के ब्लॉक प्रभारी इरशाद खाँ ने किया। कार्यक्रम आयोजन संगठन के जिला प्रभारी सौरभ त्रिपाठी ने किया और सभा में आये समस्त अतिथियों, पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया!।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *