Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > अज्ञात वाहन के टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल

अज्ञात वाहन के टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल

मोहम्मद मैनुद्दीन खान/अनुराग श्रीवास्रव 
गोण्डा :- छपिया थाना क्षेत्र के मसकनवा बभनान मार्ग पर बभनजोतिया के पास वाईक सवार को अज्ञात चार पहिया वाहन के ठोकर मारने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की जान 108 नम्बर की एम्बुलेंस की तत्परता से बच गयी। मसकनवा मार्ग पर बभनजोतिया के पास बुधवार को देर शांम बाइक सवार श्याम जी पुत्र दद्दनलाल निवासी पंचरुखी मनोहरजोत गोण्डा जा रहा था। अज्ञात वाहन टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रमीणों ने सूचना 108 पर दिया समय रहते ही एम्बुलेंस लेकर पायलट हरीशचंद्र त्रिपाठी व ईएमटी अजय पाण्डेय थोड़ी देर में घटनास्थल पर पहुँच कर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया में भर्ती कराया। इलाज के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ईएमटी अजय पाण्डेय ने घायल व्यक्ति के 11350 रु छपिया के कास्टेम्बल मनोज कुमार व डा सुशील सुल्तानी के सामने वापस लौटाकर ईमानदारी का मिसाल पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *