Home > अपराध समाचार > थाना हरगांव पर मृतक अज्ञात व बनाम अज्ञात का सफल ख़ुलासा

थाना हरगांव पर मृतक अज्ञात व बनाम अज्ञात का सफल ख़ुलासा

सीतापुर | पुलिस अधीक्षक सीतापुर व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (उ0) सीतापुर के आदेशानुक्रम में चलाये जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के दिशा निर्देशन में थाना क्षेत्र हरगांव के ग्राम ओझिया सलारपुर के पास गन्ने के खेत में दिनांक 14.02.2018 को मिली अज्ञात पुरुष के शव के संबंध में थाना हरगांव पर मृतक अज्ञात व बनाम अज्ञात का सफल ख़ुलासा थाना हरगांव के प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार पाण्डेय मय फोर्स के द्वारा प्रकाश में आये अभियुक्त गण मतीन पुत्र तसौव्वर निवासी अन्दापुर थाना फरधान जिला खीरी व उसकी प्रेमिका माया पुत्री बद्धीलाल निवासी लखहा अलीगंज थाना फूलबेहड़ जिला खीरी को गिरफ्तार कर किया गया। अज्ञात मृतक की शिनाख्त रामसेवक पुत्र हरेराम नि0 तेंदुआ थाना फूलबेहड़ हाल पता लखहा भूड़ थाना फूलबेहड़ थाना खीरी के रुप की गयी। दिनांक 14.02.18 को बहद ग्राम ओझियापुर सलारपुर ओमप्रकाश के गन्ने के खेत से एक अज्ञात पुरुष का गला कटा हुआ शव बरामद हुआ था। क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के नेतृत्व में टीम का गठन कर घटना का सफल खुलासा किया गया। मृतक रामसेवक उर्फ मामा अपनी पत्नी की मृत्यु के पश्चात ग्राम तेंदुआ का घर बेचकर ग्राम लखहा भूड़ थाना फूलबेहड़ में आकर घर बनाकर रहने लगा था व कुछ दिनों बाद फूलमती पत्नी बद्धीलाल नि0 लखहा अलीगंज की खेती बटाई पर लेकर करने लगा। फूलमती के पति बद्धी लाल की मृत्यु के पश्चात मृतक रामसेवक फूलमती के घर पर ही रहने लगा। मृतक रामसेवक आपराधिक किस्म का व्यक्ति था जिसके विरुद्ध थाना फूलबेहड़ में कई अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त मतीन की मुलाकात रामसेवक से देशी दवा बेचने के दौरान हुई थी | रामसेवक के परिचय होने के कारण वह फूलमती के घर आने जाने लगा | उसी बीच माया से मुलाकात होने पर दोनों में प्रेम संबंध हो गये। प्रेम संबंध रामसेवक को नहीं अच्छा लगा जिसका वह विरोध करने लगा। अभियुक्त मतीन उपरोक्त व माया देवी उपरोक्त के नाजायज संबंधों में मृतक रामसेवक द्वारा रोड़ा बनने व अभियुक्ता माया देवी का यह मानना कि मृतक रामसेवक ने उसकी बहन दाया के साथ दुष्कर्म करने के पश्चात हत्या करने तथा हत्या का फर्जी आरोप उसके भाई मायाराम व ग्राम लखहा अलीगंज थाना फूलबेहड़ के कुछ स्थानीय निवासियों पर लगाकर मुकदमा लिखवाया था | जिससे वह झुब्ध रहती थी इसका बदला लेने के उद्देश्य से रामसेवक की हत्या की गई। घटना में मतीन व माया के अतिरिक्त मतीन का दोस्त मोईन उर्फ पहाड़ी पुत्र रहमतुल्ला निवासी अन्दापुर थाना फरधान जिला खीरी भी शामिल था। रामसेवक अक्सर माया को बेच देने की बात मतीन से करता था। यह बात मतीन ने माया को बताया था। मतीन, माया व मोईन योजनानुसार रामसेवक को माया को बेचकर पैसा दिलाने का लालच देकर बहाने से बुलाया व शराब पिलाकर ग्राम सलारपुर के उत्तर स्थित गन्ने के खेत में ले जाकर प्लास्टिक की रस्सी से गला घोंटने के बाद लोहे के छूरे से गला काटकर हत्या कर दी थी। अभियुक्त मतीन व माया की निशादेही पर आला कत्ल बरामद किया गया। अपराधी मोईन की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *