Home > अपराध समाचार > उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पाण्डेय एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग बलरामपुर की टीम ने खाद्य कारोबार कर्ताओं पर मारा छापा

उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पाण्डेय एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग बलरामपुर की टीम ने खाद्य कारोबार कर्ताओं पर मारा छापा

बलरामपुर। दीपावली पर्व के अवसर पर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्‍य पेय पदार्थ उपलबध कराये जाने हेतु मिलावटी खाद्‍य पदाथों के विरूद्ध बलरामपुर उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पाण्डेय के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी बागीषमणि त्रिपाठी, कमला रावत, सत्यवीर सिंह, लालमणि यादव द्वारा बलरामपुर के मेसर्स-राममिष्ठान भण्डार प्रोपराइटर- राम अधार से खोया, कालाजाम, अमर रेस्टोरेन्ट वीर विनय चौक से छेना मिठाई और खोया, दिनेश मिष्ठान भण्डार से खोया और छेना मिठाई तथा अरविन्द कुमार जयसवाल से खोया का नमूना संग्रह किया गया। लगभग 50 किलो ग्राम कालाजाम खराब एवं अखाद्य होने के कारण विनष्ट कराया गया । छापे के दौरान उप जिलाधिकारी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पाण्डेय के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी बागीषमणि त्रिपाठी, कमला रावत, सत्यवीर सिंह, लालमणि यादव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *