Home > अवध क्षेत्र > वर्षो बाद भी नही बना पुल, परेशानी झेल रही जनता

वर्षो बाद भी नही बना पुल, परेशानी झेल रही जनता

बद से बदतर होती जा रही प्रतिदिन सडक की दशा, न हो रहा काम न हो रही सुनवाई
कानपुर नगर | कानपुर से उन्नाव, शुक्लागंज गंगापुल की ओर जाने वाला अति व्यस्ततम् मार्ग जो कि झाडी बाबा पुल, वीरेन्द्र स्वरूप स्कूल कैण्ट से पुराने गंगा पुल को जाता है उस पर पुल का निर्माण बीते कई वर्षो पहले सेतु निगम द्वारा प्रारम्भ हुआ और अभी तक पूर्ण नही हो पाया। इस सम्बन्ध में चंदन राय गर्ग के नेतृत्व में डीएम कानपुर को ज्ञापन दिया गया। चन्दन राय गर्ग ने कहा कि पिछली सरकार की निष्क्रियता के चलते पुल का निर्माण कार्य बाधित हुआ और रूक गया था, लेकिन तत्कालीन सरकार द्वारा पुल का निर्माण कार्य पुनः प्रारम्भ कराये जाने की आम जनता में आशाएं जगी है। पुल निर्माण नही हुआ लेकिन आम जनता परेशान हो गयी है। इस मार्ग में गडढो व रोढो के अलावा कुछ भी नही। शुक्लागंज व आसपास के गांवों के किसान व अन्य लोग रोजी रोटी के लिए कानपुर शहर आते है। सुबह और शाम स्थिति और भी विकट हो जाी है। साथ ही इसी मार्ग पर कई स्कूल है, जिसके कारण प्रतिदिन हजारो बच्चों का आवागमन होता है। वाहन सवार, आमजन तथा बच्चे यहां गिरकर चुटहिल होते है। इस सडक का निर्माण छावनी परिषद के कार्यालय तक का होना है। ज्ञापन देने वालों में विकास मल्होत्रा, गौरव शुक्ला, गौरव पाण्डे, उदय बाजपेई, जगदम्बा भाई, सोहन चैरसिया, मयंक पाण्डे आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *