Home > अवध क्षेत्र > वीवी पैड मशीन का डैमों पेश किया

वीवी पैड मशीन का डैमों पेश किया

मशीन के बारे में दी गयी जानकारी
हरिओम गुप्ता
कानपुर नगर | सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के बारातशाला में आगामी चुनाव 2019 के मददेनजर अधिकारी सनत मिश्रा तथा राम नरेश द्वारा वीवी पैड मशीन का डैमों पेश कर उसके बारे में जानकारी दी गयी। इस दौरान समाजवादी पार्टी नगर के उपाध्यक्ष तथा सीसामऊ विधानसभा प्रभारी संजय सिंह अपनी टीम के साथ तथा क्षेत्रीय वार्ड अध्यक्ष मालू गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों से वीवी पैड मशीन से सम्बन्धित सभी जानकारी संजय सिंह द्वारा ली गयी, कि चुनाव के दौरान मशीन किस प्रकार काम करती है। वहीं अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को मशीन के बारे में समझाया कि किस प्रसार से मशीन काम करती है कैसे वोट पडते है तथा किस प्रकार पर्ची निकलती है।। कार्यक्रम में नगर सचिव संजय अग्रवाल, एडवोकेट अजय शुक्ला, हिमांशु हिसं, यश गुप्ता, राजेन्द्र मोबाइल, जीतू कैथल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *