Home > अवध क्षेत्र > उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की मा0 उपाध्यक्ष अंजू चैधरी एवं मा0 सदस्य मनोरमा शुक्ला का आगामी 03 फरवरी को जनपद में आगमनः

उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की मा0 उपाध्यक्ष अंजू चैधरी एवं मा0 सदस्य मनोरमा शुक्ला का आगामी 03 फरवरी को जनपद में आगमनः

उ0प्र0 राज्य महिला आयोग में लम्बित महिला उत्पीड़न के मामलों की स्थलीय जनसुनवाई एवं उनकी समीक्षा करेंगीः
उन्नाव। (सू0वि0) जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि 03 फरवरी 2021 को उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की मा0 उपाध्यक्ष अंजू चैधरी एवं मा0 सदस्य मनोरमा शुक्ला द्वारा निरीक्षण भवन (पी0डब्लू0डी0 गेस्ट हाउस) उन्नाव में प्रातः 10 बजे अधिकारियों के साथ बैठक की जायेगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि विभिन्न संस्थाओं का औचक निरीक्षण करने के उपरान्त दोपहर 01 बजे से उ0प्र0 राज्य महिला आयोग में लम्बित महिला उत्पीड़न के मामलों की स्थलीय जनसुनवाई एवं उनकी समीक्षा की जायेगी। इसके अतिरिक्त जनपद की महिलाएं एवं बालिकाएं भी अपने उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, यौन हिंसा, बाल शोषण आदि विभिन्न समस्याओं के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र मा0 उपाध्यक्ष,सदस्य को सौंपकर अपनी समस्याओं के बारे में व्यापक रूप से विचार-विमर्श कर सकती हैं एवं प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण हेतु मा0 उपाध्यक्ष,सदस्य द्वारा यथोचित कार्यवाही त्वरित की जायेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *