Home > अवध क्षेत्र > खराब पड़े नलकूप को बनवाने की हुई माँग

खराब पड़े नलकूप को बनवाने की हुई माँग

अवध की आवाज
संवाददाता कुलदीप मिश्रा
पिहानी हरदोई। शनिवार को किसान नेता सत्य वीर सिंह रिंकू ने ब्लॉक पिहानी ग्राम सभा अरुआ पारा के मजरा बनावा में नलकूप संख्या 56 पर किसानों के साथ जाकर देखा जहा पर लगभग दो वर्ष से 56 नम्बर नलकूप खराब पड़ा है जिससे नलकूप के दायरे में आने वाले किसानो को फसल की सिंचाई करने में बहुत ही परेसानी उठानी पड़ती हैं। जब कि भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की आय दो गनी करने की बात करती हैं पर यहाँ पर किसान सिचाई के लिए बहुत जादा ही परेसान हैं क्यो की इस छेत्र में पानी की बहुत ही दिक्कत होती हैं। जिसके लिए यहाँ के किसानों व किसान नेता सत्य वीर सिंह रिंकू ने नलकूप विभाग से माँग करते हैं कि 56 नम्बर नलकूप का रिबोर कराया जाये इस मौके पर गाँव के किसान हरीराम,शिशुपाल सिंह शीशराम ,रामकुमार, ज्ञानू रामशंकर, आदि किसान रहे मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *