Home > अवध क्षेत्र > परिवार परामर्श केन्द्र के अथक प्रयास से पति-पत्नी के 7 विवादित जोड़े साथ रहने को हुए राजी

परिवार परामर्श केन्द्र के अथक प्रयास से पति-पत्नी के 7 विवादित जोड़े साथ रहने को हुए राजी


उन्नाव। परिवार परामर्श केन्द्र, जनपद उन्नाव आज दिनांक 28.11.2021 को पुलिस अधीक्षक उन्नाव श्री दिनेश त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में पुलिस लाइन सभागार में आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र में पति-पत्नी के 21 विवादित जोड़े उपस्थित हुए। सभी उपस्थित जोड़ों की परिवार परामर्श केन्द्र टीम व परामर्शदाताओं के साथ काउंसलिंग की गई, उनकी आपस में परस्पर वार्ता भी कराई गई। जिसके पश्चात 07 जोड़े खुशी-खुशी साथ रहने हेतु राजी हुए, जिन्हें सकुशल विदा किया गया तथा शेष अन्य जोड़ों को अगली तारीख दी गई।
ब्यूरो चीफ गुड्डू मिश्रा के साथ
संवाददाता मनोज गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *