Home > अवध क्षेत्र > जिलाधिकारी ने नगर पालिका उन्नाव परिसर से फागिंग एवं छिड़काव टीम को फ्लैग ऑफ कर विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्त अभियान का किया शुभारम्भ:

जिलाधिकारी ने नगर पालिका उन्नाव परिसर से फागिंग एवं छिड़काव टीम को फ्लैग ऑफ कर विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्त अभियान का किया शुभारम्भ:

अवध की आवाज आम जन की आवाज गुड्डू मिश्रा ब्यूरो चीफ उन्नाव
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 19 अक्टूबर से 17 नवंबर 2021 तक एवं दस्तक अभियान 19 अक्टूबर से 01 नवंबर 202लाया जाएगा:

उन्नाव। (सू0वि0) जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार ने नगर पालिका परिषद उन्नाव में आयोजित विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की शपथ दिलाई और फाॅगिंग एवं एंटी लारवा छिड़काव टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 19 अक्टूबर से 17 नवंबर 2021 तक एवं दस्तक अभियान 19 अक्टूबर से 01 नवंबर 2021 तक चलाया जाएगा। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्रवाई हेतु विभिन्न विभागों-चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, नगर विकास, पंचायती राज/ग्राम विकास, पशुपालन, बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, कृषि एवं सिंचाई,उद्यान विभाग द्वारा साफ सफाई, स्वच्छता, वेक्टर जनित वातावरण को समाप्त करने,एंटी लार्वा छिड़काव,फागिंग, जन जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जाएगा।

जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि अभियान की साप्ताहिक समीक्षा प्रत्येक शनिवार को की जाएगी। उन्होंने कहा कि फ्रंटलाइन वर्कर आशा एवं आंगनवाडी कार्यकत्री द्वारा अभियान के दौरान घर-घर सर्वे में बुखार के रोगियों, इनफ्लुएंजा लाइक इलनेस रोगियों, क्षय रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों की पहचान एवं कुपोषित बच्चों की सूची तैयार की जाएगी तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऐसे चिन्हित रोगियों का उपचार किया जाएगा।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी एवं नगर पालिका प्रशासक श्री सत्य प्रिय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सत्यप्रकाश, एसीएमओ डॉ0 आरके गौतम, उप मुख्य अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ0 विवेक गुप्ता, जिला मलेरिया अधिकारी डा0 रमेश चंद्र यादव, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रश्मि एवं पाथ संस्था के जिला कोआर्डिनेटर बुंदेल सिंह सहित विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान कार्यक्रम में मलेरिया निरीक्षक सुचिता अग्निहोत्री, विशाल चैधरी, विकास वर्मा, विकास दीक्षित, एलटी आलोक कुमार सहित नगरपालिका कर्मी आदि उपस्थित रहे।
————-
अवध की आवाज ब्यूरो चीफ गुड्डू मिश्रा उन्नाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *