उन्नाव। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में गठित युवा पर्यटन क्लब के सदस्यों को जनपद के विशेष पर्यटन स्थलों (दुर्गा कुशहरी, पंक्षी विहार नवाबगंज) आदि के भ्रमण हेतु राजकीय निराला उद्यान से श्री पंकज गुप्ता मा० विधायक सदर द्वारा हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया गया। इस अवसर पर श्री एस०पी०सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक, उन्नाव, श्री संतोष सिंह जिला पर्यटन अधिकारी, उन्नाव, श्रीमती किरन भारती प्रधानाचार्या रा०बा०इं०कालेज उन्नाव, श्रीमती नीता वर्मा, श्रीमती प्रज्ञा मिश्रा प्रवक्ता रा०बा०इं०का उन्नाव, श्री चन्द्रशेखर प्रवक्ता डी०वी०डी०टी०इं०का उन्नाव, श्री राजेन्द्र सिंह स०अ० अटल बिहारी इं०कालेज उन्नाव, श्री विनोद कुमार विश्वकर्मा, स०अ० एम०एल०आई०के०इं०का०जैतीपुर, श्री राजेश कुमार शुक्ला, स०अ० राजकीय इं०कालेज, उन्नाव आदि उपस्थित रहे।