Home > अवध क्षेत्र > दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

उन्नाव। थाना बांगरमऊ, जनपद उन्नाव में पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ के कुशल पर्यवेक्षण में महिला संबन्धी अपराधों की रोकथाम एवं संबन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बांगरमऊ पुलिस द्वारा दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 21.05.2021 को निरीक्षक राजा भइया मय हमराह पुलिस बल के द्वारा थाना बांगरमऊ में पंजीकृत मु0अ0सं0 156/2021 धारा 376/504/506 भा0दं0वि0 व ¾ पॉक्सो अधिनियम से संबन्धित वांछित अभियुक्त नन्दराम पुत्र भूपनारायन मल्लाह नि0 लक्ष्मणपुरवा मजरा मेला रामकुंवर थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव को ग्राम मदारनगर से गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *