Home > अवध क्षेत्र > तहसील बिसवां मंडी समिति धान क्रय केंद्र पर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा हो रही धांधली और भ्रष्टाचार के विरुद्ध आज धरना प्रदर्शन किया गया

तहसील बिसवां मंडी समिति धान क्रय केंद्र पर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा हो रही धांधली और भ्रष्टाचार के विरुद्ध आज धरना प्रदर्शन किया गया

सीतापुर। तहसील बिसवां मंडी समिति धान क्रय केंद्र पर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा हो रही धांधली और भ्रष्टाचार के विरुद्ध आज धरना प्रदर्शन किया गया। खबर पाकर उपजिलाधिकारी बिसवां धरना स्थल पर पहुंचे। दीपावली से पहले धान तौल के लिए लाइन में लगे किसानों की समस्यायों को सुना। सेंटर संचालक रमाकांत शुक्ला और दलाल सुरेन्द्र यादव द्वारा कल रात की गई फर्जी धान खरीद की एक सौ बारह बोरी धान मिला,जिसकी कोई भी लिखा पढ़ी नहीं थी,और न कोई किसान उस धान का मालिक था?फर्जी तौल और दलालों के माध्यम से की जा रही धान खरीद का प्रमाण सहित खुलासा होने पर उपजिलाधिकारी द्वारा लीपापोती का प्रयास किए जाने पर उपस्थित संयुक्त किसान मोर्चा पदाधिकारी और उपस्थित किसान उग्र हो गए। बात बढ़ती देखकर उपजिलाधिकारी द्वारा सेंटर प्रभारी रमाकांत शुक्ला को व दलाल सुरेन्द्र यादव को अपनी गाड़ी में बिठाकर उपस्थित किसानों को दोषियों के विरूद्ध एफआईआर का आश्वासन देकर चले गए!और संयुक्त किसान मोर्चा पदाधिकारी बिसवां माडरमऊ बबौर धान क्रय केंद्र पर पहुंच गए! वहां की सेंटर प्रभारी अनामिका सिंह द्वारा बाउंड्री के अन्दर बगैर किसी बोर्ड के खानापूर्ति कर सिर्फ कागजों पर अवैध खरीद चल रही है। पूछने पर विगत दिन दो सौ ग्यारह कुंटल धान खरीद की गई है!जबकि वहां कोई धान नहीं था?बताया गया कि कल रात ही धान मिल को भेजा जा चुका है! जबकि अपने धान बिक्री के लिए उपस्थित किसानों और पास पड़ोस के लोगों ने बताया यहां कल कोई खरीद नहीं हुई है। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान धान क्रय केंद्र के सामने धरने पर बैठ गए!धरने पर पिंदर सिंह सिद्धू,अल्पना सिंह,गुरुपाल सिंह,शिव प्रकाश सिंह,अंबुज श्रीवास्तव, हरप्रीत सिंह,मतीन खां,शराफत खान, संतराम,डा० इस्लामुद्दीन अंसारी,सुबोध यादव, आशीष पांडे, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, मंजीत सिंह रन्धावा सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *