Home > अवध क्षेत्र > सीएम से मिलने आज पैदल रवाना होगा युवक

सीएम से मिलने आज पैदल रवाना होगा युवक

हरिओम गुप्ता
कानपुर नगर | कानपुर के साथ प्रदेश की व्यवस्थाओं तथा कानपुर की स्थानीय समस्याओं से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के भेंट करने के लिए आज रविवार को समाजसेवा का कार्य करने वाला युवक विशाल सिंह परमट स्थित बाबा आनन्देश्वर से पैदल लखनऊ के लिए निकलेगा।
सुतरखाना, घंटाघर निवासी विशाल सिंह ने बताया कि योगी सरकार के एक वर्ष पूरे होने के बाद कानपुर में समस्याओं का अम्बार लगा हुआ है। आम जनमानस को आये दिन कोई न कोई समस्या का सामना करना पडता है। कहा कि समस्याये तो है लेकिन उनका सरकारी विभाग द्वारा निराकरण नही किया जा रहा है। वह मुख्यमंत्री से मिलकर कानपुर की समस्याओ में पानी, सडक, यातायात तथा अन्य विषयों को उनके सामने रखते हुए उनके स्थानी निराकरण की मांग करेगे। उन्होने बताया कि वह रविवार को एक बजे परमट स्थित आनन्देश्वर बाबा के मंदिर में दर्शन कर लखनऊ के लिए पदयात्रा को निकलेगे तथा कानपुर से शुक्लागंज, उन्नाव अजगेन मार्ग होते हुए विधानसभा पहुंचेगे साथ ही मुख्यमंत्री को भारत का प्रतिनिधित्व चिन्ह भेंट कर कानपुर में फैले भ्रष्टाचार व जनता की जन समस्याओं से अवगत करायेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *