Home > अवध क्षेत्र > मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरुक ।

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरुक ।

सीतापुर। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद सीतापुर में पुलिस अधीक्षक  आर.पी.सिंह द्वारा जनपद के समस्त थानो में नवरात्र के दौरान नारी शक्ति एवम् नारी सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। चलाये जा रहे अभियान के दौरान जनपद के समस्त थानों पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों एवम् थाना प्रभारियों द्वारा गांव-गांव जाकर सभी स्थानों जैसे विद्यालयों, पंचायत भवनों, मलिन बस्तियों आदि में महिलाओं एवम् बालिकाओं को आत्मरक्षा से संबंधित अधिकार/कानून से जागरुक किया गया एवम् आत्म सुरक्षा हेतु विशेष प्रशिक्षण दिया गया। नवरात्रि के नौ दिवसों मे चलाये गये इस विशेष अभियान के तहत सभी सामान्यगणों को पुलिस की कार्यशैली एवम् पुलिस से आपात स्थिति में प्राप्त की जा सकने वाली तत्काल सहायता से अवगत कराते हुए “पुलिस आपकी मित्र कैसे?” विषय पर चर्चा की गयी। महिला सशक्तिकरण एवम् उनकी मान-मर्यादा एवम् हित हेतु जनपद के समस्त थानों पर आने वाली महिलाओं/बालकों को निर्भीक रूप से अपनी समस्या बता सकने के लिये आधुनिक महिला हेल्पडेस्क का निर्माण भी कराया गया। साथ ही साथ सभी महिला हेल्पडेस्क पर महिला आरक्षियों की ड्यूटी निश्चित की गयी। हेल्पडेस्क पर ड्यूटी करने वाली सभी महिला आरक्षियों को विनम्र व्यवहार एवम् मृदुभाषा प्रयोग हेतु प्रशिक्षित किया गया है एवम् हेल्पडेस्क पर प्राप्त होने वाली शिकायतों विशेषकर महिला संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित को अवगत कराने एवम् उनके त्वरित निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया है। इसके अतिरिक्त जनपद में सभी सामान्य जन एवम् थानों पर आने वाले आगंतुकगणों को सभी तत्काल सेवाओं जैसे हेल्प लाईन 1090(वूमेन पावर लाइन),181(महिला हेल्प लाइन), 108(एम्बुलेंस सेवा), 1076(मुख्यमन्त्री हेल्पलाइन), 112(पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098(चाइल्ड हेल्पलाइन), 102(स्वास्थ्य सेवा) एवम् समस्त अधिकारियों के नम्बर के सम्बन्ध में जानकारी दी गई एवं नंबरों को स्पष्टतया प्रदर्शित करते हुये बोर्ड लगवाये गये ।
लैंगिक संवेदनशीलता (जेन्डर सेन्सटाइजेशन) विषय पर भी इस दौरान जागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके अन्तर्गत जनपद के समस्त थानों पर विभिन्न जगहों पर लैंगिक संवेदनशीलता की जागरूकता हेतु वृहद अभियान चलाया गया। जिसमें समाज के विभिन्न वर्गो, महिलाओं, ग्राम प्रधानों, सभासदों, छात्राओं आदि को पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सम्बोधित किया गया। जनपद में विभिन्न् स्थानों पर विभिन्न प्रतियोगिताओं, आयोजनों, सभाओं के द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं, महिलाओं के सहयोग से वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के जरिये उनकी जिज्ञासाओं को दूर किया गया एवम् महिला आत्मनिर्भरता,आत्मसुरक्षा संबंधी कानूनों, अधिकारों से जागरुक करने के लिये महिला सशक्तिकरण हेतु विभिन्न क्षेत्रों में उच्च कोटि का प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को निमंत्रित करते हुए #मिशन शक्ति अभियान में उनका सहयोग भी लिया गया।
आज दिनांक 25.10.20 को #मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों पर थाना प्रभारियों एवम् महिला आऱक्षियों द्वारा विभिन्न ग्रामों/कस्बों/बस्तियों में जाकर करीब 1500 लोगो जिसमें महिलाये/बालिकायें भी शामिल रही, को महिला संबंधी कानूनों, प्राविधानों से अवगत कराया। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक मछरेहटा द्वारा ग्राम परसंदा , प्रभारी निरीक्षक सिधौली द्वारा ग्राम छाजन, प्रभारी निरीक्षक अटरिया द्वारा ग्राम अकबरपुर व कैंटाइन, प्रभारी निरीक्षक बिसवां द्वारा ग्राम बेनीपुर तथा थानाध्यक्ष रामपुरमथुरा द्वारा ग्राम चांदपुर में आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित महिलाओ/बालिकाओं को जागरुक किया गया।  आज नवरात्र समापन पर जनपद में चलाये गये महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से महिलाओं/बालकों में सुरक्षा की भावना का उद्भाव करने के प्रयास में एवम् महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को पूरा करने में जनपदीय पुलिस ने अथक परिश्रम करते हुए काफी हद तक सफलता प्राप्त की है। महिला सशक्तिकरण एवम् महिलाओं में सुरक्षा के भाव को बनाये रखने हेतु आगे भी इसी प्रकार निरतंर प्रयासरत रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *