Home > अवध क्षेत्र > सीतापुर > लोकतंत्र में विरोध करना संवैधानिक अधिकार-असद अराफात

लोकतंत्र में विरोध करना संवैधानिक अधिकार-असद अराफात

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के समर्थन में उतरा मुलायम यूथ ब्रिगेड
सीतापुर। लोकतंत्र में विरोध करना संवैधानिक अधिकार है लेकिन उसका दमन राष्ट द्रोह जैसी धाराओं में करना सरकार का निंदनीय कार्य है। यह बात मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष असद अराफात ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के पक्ष जारी एक बयान में कही। श्री अराफात ने कहा कि महिला आंदोलन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। उनके नेतृत्व के साथ सरकार को संवाद करना चाहिए। सरकार के आदेश पर प्रशासन ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की नेता व जिलाध्यक्ष नीतू सिंह को गिरफ्तार कर रासूका जैसी धाराओं में जेल भेजकर बेहद शर्मनाक व निंदनीय कार्य कार्य किया है। हमारा आंदोलन कार्यकत्रियों के साथ संवेदना व समर्थन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *